क्रिप्टो करंसी स्कैम में आरोपी मिलन गर्ग में खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर, कोलकाता हवाई अड्डे से किया था गिरफ्तार

Anil Kashyap
0
न्यूज अपडेट्स 
बहुचर्चित 2 हजार करोड़ के क्रिप्टो करंसी स्कैम में एक अन्य आरोपी मिलन गर्ग के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पेश कर दी गई है। मिलन गर्ग को एसआईटी ने बीते जुलाई माह में कोलकाता के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। पूरे स्कैम में विदेश में रह रहे सुभाष शर्मा के साथ ही उसका भी अहम रोल रहा है। पूछताछ में भी उसने कई खुलासे एसआईटी के समक्ष किए थे। इस स्कैम में अब तक 89 व्यक्तियों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

इसके साथ ही 6 लोगों को करीब 11.36 लाख रुपए की राशि वापस लौटाई जा चुकी है। वहीं विदेश में रह रहे मुख्य आरोपी सुभाष को स्वदेश लाने के लिए भी प्रयास जारी हैं। इसके लिए विदेश व केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ ही अन्य एजैंसियों के साथ जांच एजैंसी संपर्क बनाए हुए है। 

छानबीन में सामने आया है कि शातिर आरोपियों ने क्रिप्टो करंसी का ऐसा जाल बिछाया कि वे चंद सालों में ही मालामाल हो गए। आरोपियों ने पूरी रणनीति के साथ नेताओं से लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों व बागवानों को क्रिप्टो करंसी के जाल में फंसाया और देखते ही देखते निवेशकों का आंकड़ा अढ़ाई लाख तक पहुंच गया।

करोड़ों की संपत्तियां सीज

छानबीन में मिले साक्ष्य के आधार पर जांच टीम आरोपियों की करोड़ों रुपए की संपत्तियां सीज कर चुकी है। प्रदेश के साथ ही बाहरी राज्यों में भी कई संपत्तियां को सीज किया गया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में महाराष्ट्र से जुड़े कुछ आरोपियों की तलाश भी जांच टीम को है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top