दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। कंडा जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा एक सजायाफ्ता कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी की पहचान लवकुश निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है। कैदी की तलाश के लिए आसपास के जंगलों में अभियान चलाया जा रहा है। 

चप्पा-चप्पा छानने में जुटी पुलिस

कैदी को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है। वहीं तवी मोड़ के जंगल में चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है। पुलिस ने जिले के प्रवेशद्वारों पर भी नाकेबंदी कर दी है। नियमित रूप से बसों और वाहनों की जांच की जा रही है, जिससे आरोपी जिले से बाहर भागने में कामयाब न हो पाए। हालांकि देर रात तक कैदी को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई है।

कैदी की तलाश जारी

एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि पुलिस कैदी की तलाश कर रही है। इससे पहले ढली पुलिस स्टेशन से एक आरोपी ग्रिल निकालकर भाग गया था। आरोपी आकाश माथुर को पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़ था। वह मूल रूप से दिल्ली का है। खिड़की से निकलने के बाद वह कंबल को रस्सी बनाकर भाग गया। 

पेशाब करने का बहाना बनाकर दिया चकमा

शनिवार को कंडा जेल से पुलिस लवकुश (24) को सामान्य जांच के लिए आईजीएमसी ले जा रहे थे। दोपहर करीब 3:00 बजे तवी मोड़ के पास कैदी ने पेशाब करने का बहाना बनाया। पुलिस कर्मचारी उसे उतारकर बाहर ले गए। इसी दौरान कैदी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर जंगल की ओर भाग गया। हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने छलांग लगाकर उसे पकड़ने की कोशिश की और काफी देर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस स्टेशन बालूगंज और पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top