कंगना रनौत का एक बार फिर विवादित बयान, कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी। बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी की भाजपा सांसद कंगना रनौत कांग्रेस पर लगातार हमला कर रही है। कंगना रनौत राहुल गांधी सोनिया गांधी सहित हिमाचल की सुक्खू सरकार पर आए दिन तीखे हमले कर रही है। आज एक बार फिर कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा पर विवादित बयान दिया है।

कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक

दरअसल कंगना रनौत आज अपने मंडी संसदीय क्षेत्र के नाचन विधानसभा क्षेत्र के ख्योड़ में नलवाड़ मेले के समापन पर पहुंची थी। इस दौरान जहां उन्होंने एक बार फिर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा, वहीं बिना नाम लिए राहुल गांधी और प्रियंका पर विवादित टिप्पणी की। कंगना रनौत ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक है। पप्पू और उसकी बहन आज भी बचकानी हरकतें करते हैं।

50 की उम्र में भी चल रहा इनका बचपना

कंगना यहीं पर भी नहीं रूकी और उन्होंने आगे कहा कि जिस उम्र में लड़कियों प्रेम पत्र लिखा करती थी, उस उम्र में तो हमने स्क्रिप्ट लिखना शुरू कर दिया था। हमारा तो बचपन ही छिन गया था। लेकिन इन भाई बहन का तो 50 की उम्र में भी बचपना चल रहा है। यह 50 साल की उम्र में भी बच्चे हैं।

सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

इस दौरान कंगना रनौत ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी तंज कसे और का कि कांग्रेस ने हिमाचल के विकास को ग्रहण लगा दिया है। कांग्रेस सरकार ने कर्ज लेकर प्रदेश को आर्थिक संकट में लाकर खड़ा कर दिया है। सुक्खू सरकार ने बिजली पानी पर टैक्स लगाकर जनता पर बोझ डाला है। कंगना ने कहा कि वह किसान की बेटी हैं और हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहूंगी।

कंगना के बयान पर गरमाई राजनीति

बता दें कि कंगना इन दिनों कांग्रेस सरकार पर कुछ ज्यादा ही हमलावर हो गई है। उन्होंने बीते रोज भी कांग्रेस और सोनिया गांधी पर बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि हिमाचल में जो आप आपदा राहत कोष में फंड देते हैं वह सीधे सोनिया गांधी के कोष में जाता है। कंगना के इस बयान पर प्रदेश की राजनीति में काफी बवाल भी मचा था। कंगना के बयान पर विक्रमादित्य सिंह ने उन पर मानहानि का केस करने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top