बिलासपुर: दो जगह वसूल रहे टोल टैक्स, केंद्र सरकार और NHAI के खिलाफ करेंगे धरना प्रदर्शन:आशीष

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर। जिला युवा कांग्रेस 9 सितंबर को एनएचएआई और केंद्र सरकार के खिलाफ बिलासपुर मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी। जिला युकां अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माण की गुणवत्ता और टोल प्लाजा को लेकर सवाल उठाए हैं। 

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह फोरलेन अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। इस पर मरम्मत कार्य हो रहा है। लोगों के लिए यह फोरलेन न होकर मात्र टूलेन बनकर रह गया है।

इससे साफ पता लगता है कि इसके निर्माण में गुणवत्ता से समझौता हुआ है। उन्होंने कहा कि इस फोरलेन पर लोगों से भारी भरकम टोल वसूला जा रहा है। जब सुविधा ही फोरलेन के मानकों के आधार पर नहीं दी जा रही तो किस बात का टोल लोगों से लिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि 23 मार्च 2022 को संसद में मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि 60 किलोमीटर के अंदर दो टोल प्लाजा नहीं होंगे। जबकि इस फोरलेन पर एक टोल प्लाजा बलोह और एक गरामोड़ा के पास है। इनकी दूरी करीब 40 किलोमीटर है। लोगों से 40 किलोमीटर के अंदर दो जगह टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह लोगों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top