बिलासपुर: बंदला के लिए निजी बस का संचालन शुरू, ग्रामीणों को राहत, देखिए समयसरिणी

Anil Kashyap
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर (अनिल)। एचआरटीसी प्रबंधन से बंदला के लिए बस संचालन की मांग की गई थी लेकिन अभी तक वह मांग पूरी नहीं हो पाई है क्योंकि एचआरटीसी बिलासपुर प्रबंधन स्टाफ और बसों की कमी का हवाला देता है। इसी बीच एक निजी बस का संचालन बंदला गांव के लिए शुरू हुआ है जिससे यात्रियों को बहुत राहत मिली है। 

जानकारी के अनुसार, जालपा बस सर्विस ने ब्रह्मपुखर से बंदला के लिए बस सेवा शुरू की है जिससे ग्रामीणों को बहुत राहत मिली है अब यात्रियों को बहुत देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

आपको बता दें सुबह 8:30 के बाद ब्रह्मपुखर से बंदला के लिए 2: 30PM पर बस जाती है जिसके कारण यात्रियों को लगभग 7 घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब इस निजी बस के चलने के कारण यात्रियों को राहत मिली है। 

यह बस बिलासपुर से सुबह लगभग 9:30 बजे चलती है और नौणी, एम्स, ब्रह्मपुखर होते हुए बंदला के लिए निकलती है। ब्रह्मपुखर से यह बस 10:20 AM पर चलती है और वापिस बंदला से 11 बजे बिलासपुर के लिए चलती है। यह बस वापिस ब्रह्मपुखर, नौणी, एम्स होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top