HRTC: दिल्ली रूटों पर जाने वाले स्टाफ को राहत, मिलेगी रेस्ट रूम की सुविधा

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। दिल्ली में एचआरटीसी कर्मचारियों को रेस्ट रूम की सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम खुद अपना स्ट्रक्चर यहां पर खड़ा कर रहा है, जिससे कर्मचारियों को काफी ज्यादा राहत मिलने वाली है। अभी कर्मचारी खासे परेशान रहते हैं। हालांकि उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं यहां पर जरूर की गई हैं परंतु परिवहन निगम का अपना खुद का स्ट्रक्चर यहां पर नहीं है। ऐसे में अब इसपर काम शुरू कर दिया गया है। 

बताया जाता है कि एचआरटीसी यहां पर जो अपने स्ट्रक्चर बना रहा है उसमें करीब 150 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी और उनके लिए शौचालय आदि की सुविधाएं भी यहां पर उपलब्ध रहेंगी। अभी तक कर्मचारियों को यहां पर रेंट पर रहना पड़ता है और वह रेंट एचआरटीसी उपलब्ध करता है।

एचआरटीसी को हर महीने यहां पर कर्मचारियों को ठहरने के लिए रेंट देना पड़ रहा है जिससे उसे आने वाले समय में छुटकारा मिल जाएगा। निगम की दर्जनों बसें दिल्ली जाती हैं वहां पर कई बसों का रात्रि ठहराव है जो सुबह के समय वहां से चलती है। वैसे भी दिल्ली बस लेकर जाने वाले चालक व परिचालकों को वहां पहुंचकर आराम करना पड़ता है। वहां पर सुबह पहुंचने वाली बस रात को वापस लौटती है लिहाजा दोपहर में भी कर्मचारी वहां पर रहते हैं। रात्रि ठहराव के लिए भी कई बसें वहां पर होती हैं। परिवहन निगम ने वहां रेस्ट रूम स्ट्रक्चर बनाने के लिए खुद की जमीन ले रखी है जिसपर अब काम शुरू कर दिया है। यहां पर 150 के करीब लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी जिससे कर्मचारियों को काफी ज्यादा राहत मिल सकेगी। 

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि दिल्ली में खुद के रेस्ट रूम बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। 15 सितंबर तक इनका काम पूरा करना है। अभी वहां रेंट पर कर्मचारी रहते हैं जिसपर निगम का काफी खर्चा होता है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top