हिमाचल: डीए और एरियर ना मिलने से कर्मचारी निराश, सरकार के खिलाफ कर्मचारी बनाएंगे रणनीति

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों के डीए और एरियर की घोषणा न करने से कर्मचारी निराश है। और अब कर्मचारी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। खासकर सचिवालय कर्मचारी 21 अगस्त को जनरल हाउस करने जा रहे हैं, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इसको लेकर शनिवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ द्वारा बैठक की गई। 

बैठक के बाद संघ के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि 15 अगस्त को कर्मचारियों को मुख्यमंत्री से बड़ी आस थी लेकिन मुख्यमंत्री ना तो डीए और ना ही एरियर देने की घोषणा की। जिसे कर्मचारियों में काफी निराशा है। इस महंगाई के बढ़ते दौर में कर्मचारियों को भी  गुजारा करना मुश्किल हो गया है। 

एक जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता लंबित पड़ा हुआ है इसको लेकर मुख्यमंत्री से भी 12 अगस्त को संघ के लोग मिले थे और डीए की चार फीसदी किस्त देने का आग्रह किया था। लेकिन मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के दिन कोई भी जिक्र नहीं किया जिसके चलते कर्मचारी निराशा है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सचिवालय में कई कर्मचारियों के पद खाली है जिस काम करना मुश्किल हो रहा है इन्हें भी नहीं भरा जा रहा है। उन्होंने अन्य कर्मचारी संगठनों से भी एकजुट होकर एक मंच पर आने का आह्वान किया ताकि सरकार पर दबाव बनाकर एरियर और महंगाई भत्ता जारी करवाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top