भाजपा विधायक ने महिला से की छेड़छाड़, पुलिस और सरकार मामले पर चुप, FIR हुई है दर्ज

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा में भाजपा विधायक द्वारा महिला से छेड़छाड़ मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले में चंबा के यूथ कांग्रेस सचिव अभी शर्मा और पूर्व उम्मीदवार यशवंत सिंह खन्ना भी कूद पड़े है। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। विधायक द्वारा महिला से छेड़छाड़ की बात सामने आने से पूरे विधानसभा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जहां कुछ लोग मामले पर हैरानी जता रहे हैं, वही कई लोगों ने इस मामले को सही बताया है। हैरानी की बात यह है कि फेसबुक पर दो-दो लाइव वीडियो वायरल होने के बाबजूद चंबा पुलिस चुप है। खुद को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ मीडिया बताने वाले भारतीय मीडिया और उनके निर्भीक, निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकार भी इस मामले में चुप है। यह मामला न्यूज पोर्टलों और प्रिंट मीडिया पूरी तरह गायब है।

अभी तक स्थिति यह बनी हुई है कि सभी को घटना का पता होने के बाबजूद कोई भी पत्रकार खबर छापने और आम आदमी इस मामले में आगे नहीं आ रहा। जबकि बकायदा एफआईआर दर्ज हुई है और महिला के 164 के बयान भी दर्ज हुए है। चंबा पुलिस ने इस मामले में क्या कार्यवाही की। यह भी किसी को नहीं बताया जा रहा। जिससे लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। जो कभी भी बड़े प्रदर्शन या धरने के रूप में बाहर आ सकता है।

यूथ कांग्रेस सचिव ने लाइव वीडियो में उक्त विधायक के खिलाफ बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं तथा कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र को बलात्कारी विधायक नहीं चाहिए। उन्होंने विधायक को घेरते हुए लाइव वीडियो में कहा कि यह विधायक ऐसी घटनाओं को लंबे समय से अंजाम देता आ रहा है। जिसके बारे हमारे पास पुख्ता सबूत नहीं थे तो हम कुछ बोल नहीं पा रहे थे। लेकिन आज जब एफआईआर दर्ज हुई है और पीड़िता के बयान दर्ज हो चुके है तो हम आपके सामने मामला लेकर उपस्थित हुए है।

उन्होंने कहा कि पत्थर बिलों में घोटाले से शुरू हुए इस जंगलराज में आज हमारी मां, बहनें और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने विधायक पर चिट्टा तस्करी में संलिप्त होने का आरोप भी लगाए। अभी शर्मा ने हिमाचल की जनता के सामने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। उन्होंने विधायक की पत्नी से भी गलत के खिलाफ खड़े होने की अपील की है और विधायक को प्रदर्शन करने और जूतों की माला पहनाने की भी बात कही है।

इतना ही नहीं अभी शर्मा के लाइव वीडियो में उक्त विधायक भी लाइव जुड़ा। उसके बाद अभी शर्मा ने सीधे विधायक की क्लास लगा डाली। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर विधायक ने किसी के साथ भी गंदा व्यवहार किया है तो वह मुझे सीधे कॉल करे और मैं उनको न्याय दिलाना के लिए आवाज उठाऊंगा।

इस मामले में पूर्व प्रत्याशी यशवंत सिंह खन्ना ने भी फेसबुक वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखी तथा विधायक के कृत्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधायक में महिला के साथ छेड़छाड़ की है तथा अब दबाव डाल कर मामले को रफा दफा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामला 10 अगस्त को दर्ज हुआ है तथा 16 अगस्त को महिला के बयान भी दर्ज किए गए है। उसके बाद मामले में क्या हुआ इस बारे कोई जानकारी नहीं है।

इस मामले में दोनों नेताओं ने हिमाचल सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मामले में संज्ञान लेने और सख्त कार्यवाही करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार या पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती या मामले को दबाती है तो वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। अब देखना यह होगा कि इस मामले में सुक्खू सरकार क्या एक्शन लेती है। क्या यह मामला विधानसभा सत्र में भाजपा पर भारी पड़ेगा है या यूं ही बिना कार्यवाही मामला खत्म कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top