शिमला: HRTC बस में महिला यात्री से वसूला पूरा किराया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, प्रबंधन ने किया स्पष्ट

Anil Kashyap
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। HRTC की बसों में महिलाओं को सफर के दौरान 50 प्रतिशत छूट मिलती है। प्रदेश की सीमाओं के अंदर चलने वाली HRTC की बसों में सफर करने पर महिलाओं को किराए में यह छूट मिलती है। 

जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक मामला आज राजधानी शिमला में सामने आया है जहां पर HRTC नालागढ़ डिपो की बस में सफर करने के दौरान महिला यात्री से पूरा किराया वसूल लिया गया। 

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि महिला शिमला से सोलन जा रही थी उस दौरान महिला यात्री से 105 रुपए पूरा किराया वसूल लिया गया। 

उधर, HRTC के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने स्पष्ट करते हुए बताया जिस बस में महिला यात्री सफर कर रही थी वह बस अन्य राज्यों से होकर गंतव्य तक पहुंचती है। परिचालक ने महिला यात्री को बताया था कि यह अंतरराज्यीय बस सेवा है लेकिन वह सहमत नही हुए। अन्य राज्यों से होकर जाने वाली बसों में महिलाओं को किराए में छूट नहीं मिलती है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top