नरेश चौहान बोले - उपचुनाव के परिणाम के बाद जयराम ठाकुर तय नहीं कर पा रहे सरकार बनाने की अगली तारीख

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला : उपचुनावों के बाद हिमाचल में कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 हो गई है। जनता ने भाजपा की राजनीति को पसंद नही किया है। ऐसे में भाजपा को सरकार गिराने के सपने छोड़कर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। यह बात शिमला में सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कही। 

चौहान ने कहा कि भाजपा ने बहुमत की सरकार को गिराने का प्रयास किया, लेकिन फैसला जनता की अदालत में गया, जिसके बाद जनता ने कांग्रेस के पक्ष में फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार साढ़े तीन साल चलेगी। 

उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल में राजनीतिक, प्राकृतिक आपदा से जूझना पड़ा है। प्रदेश की जनता ने 2022 में कांग्रेस के 40 विधायकों को चुनकर भेजा और फिर ये आंकड़ा 40 हो गया। उन्होंने कहा कि अब जयराम ने सरकार बनाने की अगली डेट तय नहीं की है। विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। 

उन्होंने सुधीर शर्मा पर भी निशाना साधा और कहा कि वे जीत के बाद मीडिया में बेबुनियाद ब्यानबाजी कर रहे हैं। उनकी भाजपा में नेतृत्व की लड़ाई शुरू हो गई हैं। सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर नरेश चौहान ने कहा की सीएम दिल्ली गए हैं और हिमाचल के हितों को प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के सामने रख रहे हैं, ताकि प्रदेश को आर्थिक मदद मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top