हिमाचल : शून्य पंजीकरण वाले स्कूलों पर लगेगा ताला, 460 स्कूलों को किया जाएगा मर्ज

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार जल्द ही उन स्कूलों पर ताला लगाने वाली है जिनका पंजीकरण शून्य है। वहीं सीएम सुक्खू ने निर्देश दिए कि जहां पांच से कम छात्र हैं। 

उन स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। इनमें स्कूलों की संख्या 460 है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्कूलों के कामकाज को तर्कसंगत बनाना आवश्यक है।

हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 99 स्कूल बंद होंगे। पांच और पांच से कम दाखिलों वाले 460 स्कूल मर्ज किए जाएंगे। 

मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सरकारी स्कूलों में घट रही विद्यार्थियों की संख्या पर चिंता जताते हुए स्कूल मर्ज करने की संभावनाएं तलाशने का निर्णय लिया गया। प्राइमरी स्कूल दो किलोमीटर और मिडल स्कूल तीन किलोमीटर के दायरे में मर्ज किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top