हिमाचल: निजी स्कूलों के लिए बस सेवा बंद करने की तैयारी में HRTC, रियायती सुविधाएं रहेगी जारी

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। एच.आर.टी. सी. शिमला शहर सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर जहां निजी स्कूलों के लिए निगम की बसें चलती हैं उन्हें बंद करने की तैयारी में है। निगम को निजी स्कूल सर्विस में बसें चलाने से घाटा हो रहा है। वहीं निगम की बसें स्कूल ड्यूटी पर रहने से लोकल बसों की कमी भी खलती है। 

हालांकि मौजूदा समय में निगम ये बस सेवाएं बंद नहीं कर रहा है। अभी शैक्षणिक सत्र चला हुआ है और बच्चों ने पास भी बनाए हुए हैं लेकिन अगले सत्र से ये सेवाएं बंद करने पर निर्णय लिया जा सकता है और निजी स्कूलों को बच्चों को अपनी बसों में सेवाएं देनी पड़ सकती है। 

सरकारी स्कूलों के बच्चों को फ्री सुविधा: एच.आर.टी.सी. प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क यात्रा करवाती है। स्कूल से आने व जाने का कोई किराया इन बच्चों से नहीं लिया जाता। इसी तरह महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराया माफ है। यह रियायती सुविधाएं निगम ने जारी रखने का निर्णय लिया है।

निजी स्कूलों में दी जा रही एच.आर.टी.सी. बस सेवाओं को बंद करने पर विचार किया जा रहा है। इससे निगम को घाटा भी हो रहा है। अभी बसें चलती रहेंगी क्योंकि अभी सत्र चला हुआ है। रोहन चंद ठाकुर, एम.डी. एचआरटीसी

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top