Vote Counting: प्रदेश में सुबह 8 बजे 31 स्थानों पर शुरू होगी वोटों की गिनती, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: मनीष गर्ग

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला: 4 जून को देशभर में 2024 आम चुनाव के नतीजे आने हैं। लिहाजा मतगणना को लेकर तैयारियां भी की जा रही हैं। प्रदेश में मतगणना के लिए 31 स्थान निर्धारित किए गए हैं। प्रदेश में लोकसभा के लिए। 72 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 अतिरिक्त केंद्र बनाए गए हैं। 

लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए 72 केंद्रों में से 68 केंद्रों पर ईवीएम और 4 केंद्रों पर पोस्टल बैलेट मतों की गणना होगी। सुबह 8 बजे मतगणना आरंभ होने के बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। 

प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि 4 जून को हिमाचल की चार लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना होनी है। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी काउंटिंग स्टेशंस पर लगा दी गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 31 स्थानों पर मतगणना होनी है। चार लोकसभा सीटों की मतगणना के लिए 72 स्टेशन बनाए गए हैं। 68 स्टेशन पर ईवीएम के मतों की गणना होगी। वहीं लोकसभा के लिए 4 स्टेशन पोस्टल बैलेट मतों की गणना के लिए बनाए गए हैं। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 अतिरिक्त स्टेशन बनाए गए हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। विधानसभा के नतीजे करीब 12 बजे तक साफ हो जाएंगे। शाम होते-होते चारों लोकसभा सीटों पर नतीजे भी साफ हो जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top