रिज पर नहीं लगेगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, CM से करूंगी बात : प्रतिभा सिंह

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह सभी के प्रेरणास्रोत हैं। शिमला में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। रिज मैदान पर राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाएं लगी हुई हैं।

सरकार रिज के आसपास स्थान विकसित करेगी, जहां पर उनकी प्रतिमा को लगाया जाएगा। वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती पर पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह मामला पहले भी आया है।

पूर्व भाजपा सरकार के समय में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को रिज पर लगाने की मांग उठी थी। तत्कालीन सरकार के समय नगर निगम की मासिक बैठक में भी इस पर चर्चा की जिसमें रिज पर प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया था। रिज पर इसके लिए जगह भी चयनित कर दी गई थी, विधानसभा के बजट सत्र के दौरान लोक निर्माण मंत्री व स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था।

विक्रमादित्य सिंह ने अपनी ही सरकार में पिता की प्रतिमा लगाने के लिए दो गज भूमि तक नहीं दी। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक गए थे। हालांकि पार्टी हाईकमान ने उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया था।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह भी राष्ट्रीय स्तर के नेता थे। उन्होंने राष्ट्र को सेवाएं दी हैं। ऐसे में रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सीएम से बात करेंगी। जनता उनकी प्रतिमा को रिज मैदान पर देखना चाहती है। वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में प्रदेश के हर कोने को सींचने का काम किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top