Political Campaign: उपचुनाव में प्रचार से गायब हुए विक्रमादित्य सिंह और कंगना रनौत

Anil Kashyap
0
न्यूज अपडेट्स 
विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। लोकसभा चुनाव हों या विधानसभा, वह प्रचार के लिए हर जगह पहुंचते हैं लेकिन अब तक इस उपचुनाव में प्रचार से वह दूर हैं। शनिवार को विक्रमादित्य दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने गए थे। रविवार को उनके पिता स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती पर कार्यक्रम था, जिसमें वह शामिल हुए।

पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में वह तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए जाएंगे। कंगना रनौत चुनाव जीतने के बाद से हिमाचल से बाहर हैं। भाजपा ने अभी स्टार प्रचारकों की सूची जारी नहीं की है। कंगना उपचुनाव में प्रचार करेंगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है।

अनुराग सक्रिय, आनंद शर्मा प्रचार से दूर: हमीरपुर से पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीते पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान उपस्थित रहे थे। वह चुनाव प्रचार में भी सक्रिय हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा अब तक विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं आए हैं। हालांकि, पार्टी के स्टार प्रचारकों में वह भी शामिल हैं।

आज से तेज होगा प्रचार: सोमवार से भाजपा व कांग्रेस प्रचार को गति देंगी। एक तरफ विधानसभा क्षेत्रों में बड़े नेताओं की सभाएं होंगी तो दूसरी तरफ डोर टू डोर अभियान को तेज किया जाएगा।

कांग्रेस लोगों के बीच जाकर यह कह रही है कि पांच वर्ष के लिए विधायकों को चुनकर भेजा था, उन्हें क्या नौबत आई कि त्यागपत्र देने पड़े। भाजपा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मुद्दा बना रही है। उपचुनाव के लिए वह मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहरा रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top