Police FIR : इस्तीफा स्वीकार होने से पहले आजाद विधायक केएल ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में आए दिन नए नए रंग देखने को मिल रहे हैं। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब प्रदेश के तीन आजाद विधायकों के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वीकार कर लिए हैं। लेकिन इस सब के बीच ही सोलन जिला के नालागढ़ से आजाद विधायक कृष्ण लाल ठाकुर के खिलाफ इस्तीफा स्वीकार होने से ठीक एक दिन पहले ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

आचार संहिता का उल्लंघन का दर्ज हुआ मामला: दरअसल कृष्ण लाल ठाकुर केएल ठाकुर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन पर केस दर्ज किया है। जिसको लेकर बीते रोज यानी 2 जून को ही पुलिस ने केस दर्ज किया है। बता दें कि विधायक के एल ठाकुर ने आचार संहिता के बीच ही पुल का उद्घाटन कर दिया था। जिसके बाद से ही आजाद विधायक केएल ठाकुर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों से घिर गए हैं। यही नहीं नालागढ़ के विधायक कृष्ण लाल ठाकुर को आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग की तरफ से भी नोटिस भेजा गया था।

खड्ड पर बने पुल का कर दिया उद्घाटन: बता दें कि नालागढ़ स्वारघाट मार्ग पर महादेव खड्ड पर बने पुल के एक पिल्लर में दरारें आ गई थीं। जिसके चलते 21 अप्रैल 2024 को इस पुल का वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। उसके बाद शुरू हुए इस पुल के मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोलना था। ऐसे में विधायक केएल ठाकुर ने लोकसभा चुनावों से ठीक दो दिन पहले 30 मई को इस पुल पर रिबन काट कर उद्घाटन कर दिया और वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी।

रिबन काटने का वायरल हुआ वीडियो: विधायक केएल ठाकुर का रिबन काटने का वीडियो भी बनाया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुल के उद्घाटन के लिए विधायक ने ना तो चुनाव आयोग से इसकी अनुमति ली थी और ना ही इसके बारे में स्थानीय प्रशासन को इसकी कोई जानकारी दी गई थी। जिसके चलते ही अब पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच: मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नालागढ़ गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आगामी जांच जारी है। यही नहीं नालागढ़ के विधायक कृष्ण लाल ठाकुर को आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग की तरफ से भी नोटिस भेजा गया था।

3 जून को मंजूर हुआ है इस्तीफा: बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में केएल ठाकुर नालागढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते थे। इसके बाद 2024 में हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी उठापटक हुई थी और फिर 22 मार्च को निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 23 मार्च को वह भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, अब 3 जून को स्पीकर ने उनका इस्तीफा मंजूर किया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top