Mandi: सड़क से नीचे फोरलेन पर गिरा ट्रैक्टर, चालक की हुई मौत

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बड़ा दर्दनाक हादसा पेश आया है। नगर निगम मंडी के बगला में एक ट्रैक्टर सड़क से नीचे फोरलेन में गिर गया है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया है। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 72 वर्षीय रतन सिंह के रूप में हुई है- जो कि लुणापानी का रहने वाला था।

मंदिर माथा टेकने आया था रतन: बताया जा रहा है कि रतन सिंह अपने ट्रैक्टर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला के पास वाले मंदिर में माथा टेकने के लिए आया था। इसी के चलते स्कूल के मेन गेट के बाहर खाली जगह पर वह ट्रैक्टर पार्क कर रहा था। इसी बीच जैसे ही उसने ट्रैक्टर को बैक किया तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे फोरलेन में जा गिरा।

सड़क से नीचे फोरलेन पर गिरा टैक्टर: हादसे में रतन भी ट्रैक्टर के साथ फोरलेन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। फोरलेन पर गिरते ही ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों द्वारा रतन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल, पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद चालक का शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top