Mandi : BJP प्रत्याशी कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को हराया, बैकफुट में आई कांग्रेस पार्टी

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी। देश भर के साथ ही आज हिमाचल की चार लोकसभा सीटों पर भी मतों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। हिमाचल की चार में से मंडी और हमीरपुर दो लोकसभा सीटों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं। बड़ी उठापटक के बाद भाजपा ने लगभग इन दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। हमीरपुर लोकसभा सीट पर अनुराग ठाकुर ने बड़े मार्जन से अपने विरोधी सतपाल सिंह रायजादा को हरा दिया है। वहीं हिमाचल की सबसे हॉट सीट मंडी में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने भी बड़े मार्जन से जीत दर्ज कर ली है।

कंगना ने 72014 मतों से दर्ज की जीत: कंगना रनौत ने मंडी सीट पर कांग्रेस के सबसे दमदार प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को बड़े अंतर से मात दी है। कंगना रनौत ने लगभग 72 हजार मतों के अंतर से विक्रमादित्य सिंह को हरा दिया है। आज जैसे ही सुबह मतगणना शुरू हुई, उसी क्षण से कंगना ने बढ़त बनाए रखी जो अंत तक जारी रही। कंगना को 509989 मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 437975 मिले हैं। करीब 72014 वोटों के मार्जिन से कंगना रनौत जीत रही हैं।

अनुराग ठाकुर ने पांचवी बार लहराया विजय पताका: बता दें कि अनुराग ठाकुर और कंगना रनौत की जीत की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैए लेकिन रुझानों के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों ही प्रत्याशियों ने हिमाचल में बड़ी जीत हासिल की है। हिमाचल की यह दोनों ही सीटें काफी हॉट मानी जा रहीं थी।

कंगना ने जमकर किया था चुनाव प्रचार: बता दें कि कंगना रनौत ने पहली बार राजनीति में कदम रखा था और भाजपा की टिकट पर मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा। कंगना ने इस दौरान जमकर चुनाव प्रचार किया और अपने विरोधी विक्रमादित्य सिंह के साथ जुबानी जंग भी लड़ी।कंगना के चुनावी मैदान में उतरने पर कांग्रेस ने भी कंगना को टक्कर देने के लिए अपने सबसे दमदार नेता विक्रमादित्य सिंह को उतारा था। मंडी सीट पर कंगना और विक्रमादित्य की जुबानी जंग सुर्ख्ज्ञियों में रही।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top