Himachal: BJP प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के बेटे के खिलाफ 420 का मामला दर्ज, पुलिस ने दर्ज किए एक साथ तीन मामले

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना। हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस के बागी बने पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो, भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद से ही मुश्किलों में घिर गए हैं। जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ से भाजपा की ओर से उपचुनाव लड़ रहे भुट्टो के खिलाफ पुलिस ने एक साथ 3 मामले दर्ज किए हैं। साथ ही उनके बेटे कर्ण सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज हुई है।

PMGSY के तहत दिया था ठेका: मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र कुमार भुट्टो पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में भुट्टो के खिलाफ लोक निर्माण विभाग मण्डल बंगाणा के अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार धीमान की शिकायत दर्ज कारवाई है।जिसके आधार पर पुलिस ने भुट्टो के खिलाफ IPC की धारा 420, 467 व 468 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिशासी अभियंता द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत में भुट्टो पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, बतौर ठेकेदार देवेन्द्र कुमार भुट्टो को PMGSY के अंतर्गत सड़क बनाने का ठेका दिया गया था।

बेईमानी से निकाल ली धनराशि: धीमान द्वारा कहा गया कि प्रदर्शन सुरक्षा समाप्त होने पर भुट्टो ने बैंक गारंटी के बदले में कथित तौर पर पांच लाख ग्यारह हजार (5,11,000) रुपए की राशि के लिए 4 अक्तूबर 2021 की एक सावधि जमा की थी। जो कि 4 अक्तूबर, 2022 तक वैद्य थी। मगर भुट्टो ने धोखाधड़ी से जाली हस्ताक्षर कर वह धनराशि बेईमानी से निकाल ली।

जाली दस्तावेज किए प्रस्तुत: दूसरे मामले में लोक निर्माण विभाग मण्डल ऊना के अधिशासी अभियंता ने देवेन्द्र भुट्टो और उनके बेटे बेटे कर्ण सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भुट्टो और उनके बेटे कर्ण सिंह ने जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर विभाग द्वारा आबंटित किए गए कार्यों में धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने IPC की धारा 420 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

SBI द्वारा करवाया गया अवगत: वहीं तीसरे मामले में भी PWD अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार धीमान ने शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि, कर्ण सिंह पुत्र देवेन्द्र कुमार भुट्टो को 5 सड़क मार्गों का कार्य तहसील बंगाणा के अंतर्गत आबंटित किया गया था। जिसके लिए आरोपी द्वारा कुल पांच लाख पचास हजार (5,50,000) रुपए की 3 सावधि बैंक गारंटी के बदले जमा की गई थी। मगर बाद में SBI द्वारा अवगत करवाया गया कि उक्त धनराशि आरोपी द्वारा धोखाधड़ी से निकाल ली गई है। जिस पर पुलिस द्वार IPC की धारा 420 के तहत FIR दर्ज की गई है।

अपनी सफाई में बोले भुट्टो: उधर, देवेन्द्र कुमार भुट्टो ने बताया कि यह पूरी तरह से बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब मैं 14 महीने कांग्रेस के साथ था तो पूरी तरह से ईमानदार था और अब भाजपा के साथ हूं तो बेईमान हो गया हूं। भुट्टो ने कहा कि रजिस्ट्रेशन को लेकर पहले से हाईकोर्ट में चला केस मैं जीत चुका हूं और शिकायतकर्ताओं को तथ्यों को समझना चाहिए। कहा कि सरकार के षड्यंत्र का पूरा जवाब दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top