Bilaspur: बंबर ठाकुर के हमलावर पर गोलीबारी, मारी दो गोलियां, एक आरोपी गिरफ्तार एक फरार

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर। बिलासपुर जिला न्यायालय के बाहर आज हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर के हमलावर पर यह हमला पंजाब के एक शूटर ने किया है। इस मामले में पूर्व विधायक का बेटा भी शक के दायरे में है।

जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल अपने साथियों के साथ न्यायालय में पेशी के लिए आया था। वारदात के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने घुमारवीं निवासी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी पर पिस्तौल से दो गोलियां चलाईं।

सौरभ पटियाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल सौरभ को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हमलावर को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस तैयार है।

आपको बता दें कि घुमारवीं निवासी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी पर वर्ष 2023 में घुमारवीं बस स्टैंड पर परिवहन निगम के कंडक्टर से मारपीट करने का भी आरोप लगा था। पुलिस ने कंडक्टर से मारपीट करने के आरोप में सौरभ पटियाल उर्फ फांदी को गिरफ्तार भी किया था।

घटना के बाद डीएसपी मदन धीमान मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गोली चलाने के बाद आरोपी कोर्ट की तरफ भागा। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है और एक फरार हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top