Himachal: खरबपति मित्रों का कर्जा मोदी ने माफ किया, किसानों के लिए पैसा नहीं : प्रियंका गांधी

Anil Kashyap
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना/हमीरपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जोरदार जुबानी हमला बोला। उन्होंने ऊना जिले के गगरेट में चिंतपूर्णी माता और भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति है। मोदी और शाह ने धनबल से प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। मोदी ने अपने खरबपति मित्रों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों की कर्ज माफी के लिए उनके पास पैसा नहीं है। 

प्रियंका ने कुटलैहड़ विधानसभा में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भोटा और बड़सर बाजार में रोड शो निकाला, जिसमें अपार जनसमर्थन मिला। प्रियंका ने लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, विधानसभा उम्मीदवार राकेश कालिया, विवेक शर्मा और सुभाष ढटवालिया के लिए वोट मांगे। 

उन्होंने कहा कि आज भी भाजपा हिमाचल की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों में लगी हुई है। हमारे नेताओं की दृढ़ता व एकजुटता है कि हम आज भी सरकार चला रहे हैं। जिन्होंने जाना था अच्छा है चले गए, सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। आपदा व सरकार गिराने के प्रयासों के समय भाजपा का सच जनता के सामने आया। 

मोदी राजनीति में धर्म का इस्तेमाल करते हैं, धार्मिक काम नहीं करते। जनता के प्रति उनकी श्रद्धा नहीं है। भाजपा वाले कौन से धर्म के रखवाले हैं, जो धनबल से सरकारों को गिराते हैं, विधायकों को करोड़ों रुपये में खरीदते हैं। आपदा में साथ नहीं देते। मोदी कैसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने हिमाचल में आपदा को पूरी तरह नकार दिया। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top