बद्दी में वसूला जा रहा गुंडा टैक्स, पलायन कर रहे उद्योग, चरम पर भ्रष्टाचार: जयराम ठाकुर

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन।  जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। बद्दी में खुलेआम गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। जिसके कारण उद्योग पलायन कर रहे हैं। स्क्रैप के मामले में जो हाल इस सरकार में है वह पहले कभी नहीं था। उसके लिए एक अलग ही महकमा बना दिया है, जो सरकार के समानांतर काम कर रहा है। उद्योगों को परेशान करने के लिए जिस तरह से अराजकता चल रही है, उससे प्रदेश का  नुक़सान होगा। उद्योग जो हैं, वह चले जाएँगे और नए उद्योग धंधे आयेंगे नहीं। इस तरह की अराजकता से प्रदेश का भला नहीं होने वाला है। सरकार ने सिर्फ़ विकास विरोधी काम को ही तवज्जो दी है। हमने नालागढ़ में एक दिन में 21 स्कूल खोले थे, नई सरकार ने सिर्फ़ संस्थान बंद किए। मुख्यमंत्री कहते हैं कि संस्थान बंद करने के लिए हिम्मत होनी चाहिए। यही कारण है कि प्रदेश में कांग्रेस से कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था। जिसे कहा जा रहा था वह दूसरे का नाम बताकर अपने कदम पीछे खींच रहा था।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास विरोधी सरकार चल रही है।कांग्रेस की सरकार के पास बहुमत नहीं है। सरकार बचाने के लिए स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित किया। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करके यह सरकार बची है, जो अब ज़्यादा दिन नहीं चलने वाली है। आज मुख्यमंत्री हमारे नेताओं पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उनके पास अगर तथ्य हैं तो वह जनता के सामने रखें। लेकिन उनके पास कोई तथ्य नहीं हैं, सिर्फ़ झूठी बातें हैं। सभी नेताओं ने आपराधिक मानहानि का मुक़दमा किया है। कोर्ट ने उनसे जवाब भी माँगा है। उन्हें अब तैयार रहना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हज़ारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिये। माताओं बहनों को गारंटी दी लेकिन पूरा करने कोई बजाय उन्हें अपमानित किया। नौकरियाँ देने की बात की और सरकार में आते ही एक साल ला वेतन दिए बिना 11 हज़ार लोगों क नौकरियों से निकल दिया। 

उन्होंने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए  महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी। सुक्खू सरकार ने सब कुछ बंद कर दिया। आपदा के दौरान केंद्र सरकार से भेजे गए पैसे से अपने कार्यकर्ताओं को दिया। कितनों के घर चले गये एक पैसा नहीं मिला। प्रदेश के लोग कांग्रेस की सभी कारगुज़ारियों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top