BJP प्रत्याशी भुट्टो और बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व कांग्रेस विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो और उनके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में देहरा पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है। यह मामला लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

भुट्टो का बेटा कर्ण सिंह सरकारी ठेकेदार है। लोक निर्माण विभाग ने शिकायत दी कि कर्ण ने टेंडर हासिल करने के लिए जो दस्तावेज संलग्न किए, वे फर्जी हैं। मामले का पता चलते ही विभाग ने कर्ण के नाम जारी टेंडर भी रद्द कर दिया है। अब पुलिस ने विभाग की शिकायत पर पिता और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

चुनावी समय में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भाजपा प्रत्याशी भुट्टो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू धर्मशाला प्रवास के दौरान पहले ही कांग्रेस के बागी विधायकों पर बड़ी कार्रवाई की बात कर चुके हैं। 

उधर, कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर देवेंद्र कुमार भुट्टो और उनके बेटे कर्ण के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। भुट्टो से जब उनका पक्ष जानने के लिए फोन किए तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मोबाइल पर भेजे मैसेज का भी कोई जवाब नहीं मिला है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top