हिमाचल में एक और मर्डर, दोस्त बने दुश्मन, सिर पर मारा गैस सिलेंडर

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पालमपुर नगर में एक प्रवासी व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मृतक पालमपुर क्षेत्र में फेरी आदि लगाने का काम करता था। हत्या का आरोप उसी के साथी पर लगा है, जो कि उसके साथ किराए के कमरे में रहता था। दोनों ही फेरी आदि लगाने का काम करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार मामला नगर निगम के वार्ड नंबर-12 से सामने आया है। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय विजयपाल अपने साथी के साथ किराए के कमरे में रहता था। वीरवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसके साथी ने उसके सिर पर छोटे गैस सिलैंडर से वार कर दिया। हमले में विजयपाल को गहरी चोटें आईं और सिर से खून बहने लगा। इसके बाद आनन-फानन में उसे नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था।

वहींए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया। साथ ही आरोपी को भी मौके पर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से हिमाचल में हत्या के मामले काफी बढ़ गए हैं। हत्या के ज्यादातर मामले बाहरी राज्यों के लोगों के साथ हो रहे हैं। अभी हाल ही में मनाली में बाहरी राज्य के एक शख्स ने अपनी ही गर्लफ्रैंड की हत्या कर उसके शव को बैग में भर दिया था। इससे पहले कि शख्स उस लाश को ठिकाने लगाता, वह पहले ही पकड़ा गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top