Mandi International Shivratri : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का सीएम सुक्खू ने किया शुभारंभ, नजराने और मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ौतरी की घोषणा

Anil Kashyap
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 09 मार्च:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से विश्व विख्यात अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने मुख्य देवता राज माधोराय के मंदिर में शीश नवाया तथा मंदिर से शुरू हुई पारंपरिक शोभा यात्रा जलेब में भाग लिया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमलेश ठाकुर भी साथ रहीं। पारंपरिक परिधानों से सजे हजारों श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की पालकियों को पड्डल मैदान तक पहुंचाया। यह शोभा यात्रा पड्डल मैदान में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भी भाग लिया और श्री राज माधोराय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

उन्होंने पड्डल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देवताओं के नजराने और बजंतरियों के मानदेय में 10-10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम देव संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। देव समाज के हित के लिए सरकार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ किया। उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मेले की गतिविधियों का ब्यौरा दिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top