न्यूज अपडेट्स
एचआरटीसी का एक और कंडक्टर टांका लगाते हुए पकड़ा गया है, जिसे क्षेत्रीय प्रबंधक ने तत्काल निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक निगम की बस नालागढ़ से गुरू का लाहोर के लिए सुबह 10:55 पर रवाना हुई। इसमें नरेश कुमार परिचालक था।
12:24 मिनट पर फतेहपुर (बुंगा साहिब) में मुख्य निरीक्षक हरिंद्र सिंह व निरीक्षक कुलवरण सिंह ने जब बस में सवारियों की टिकट चैक की तो पाया गया कि बस में 55 यात्री सवार थे। इनमें से 24 यात्री बिना टिकट के पाए गए। इन यात्रियों से परिचालक ने 537 रुपए तो ले लिए थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया।
9 यात्री पजंहेरा से बुगा जा रहे थे, 6 यात्री गुल्लवार से आनंदपुर साहिब और 9 यात्री बरुणा से कीरतपुर साहिब जा रहे थे। क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह ने कंडक्टर को तत्काल निलंबित कर दिया है।