न्यूज अपडेट्स
चम्बा-शक्तिदेहरा मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। चालक की पहचान भोगिंद्र कुमार (48) पुत्र राजू निवासी गांव लोहा डाकघर सरोल जिला चम्बा के रूप में हुई है।
पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भोगिंद्र टैक्सी चालक का काम करता था। सोमवार को वह सवारियां छोड़ने के बाद घर वापस लौट रहा था। रात करीब 8 बजे जुकियाणी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को 108 एम्बुलैंस के माध्यम से मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मंगलवार को चालक के शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, वहीं उनके बयान भी दर्ज किए। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।