हिमाचल: सुक्खू सरकार का बड़ा फैंसला - एक वर्ष में एक बार ही नियमित होंगे कर्मचारी

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 5 दिसम्बर:  राज्य सरकार ने एक अहम फैसला करते अनुबंध कर्मचारियों को लेकर ताजा आदेश जारी किए हैं। इसके तहत अब वर्ष में एक ही बार अनुबंध कर्मचारी नियमित हो सकेंगे। इससे पहले वर्ष में 2 बार 30 सितम्बर और 31 मार्च को कर्मचारी नियमित होते रहे हैं।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी ताजा आदेश के अनुसार वित्तीय वर्षए 2024-25 से इस पर अमल होगा। हालांकि 31 मार्च, 2024 को 2 वर्ष की अवधि पूरा करने वाले कर्मचारी 1 अप्रैल, 2024 को नियमित होंगे। 

नियमितीकरण के आदेश पद की उपलब्धता पर होंगे, जिसके लिए वरीयता सूची आधार बनेगी। नियमितीकरण के लिए विभागीय स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटी बनेगी तथा कर्मचारियों को राज्य में कहीं भी नियुक्ति दी जा सकती है। सभी प्रशासनिक अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों, मंडलायुक्तों व संबद्ध अधिकारियों को इस पर अमल करने को कहा गया है। 

गौर हो कि प्रदेश में कर्मचारी वर्ष में 2 बार 30 सितम्बर व 31 मार्च को 2 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने के बाद नियमित होते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा तथा वर्ष में एक बार ही अनुबंध कर्मचारी नियमित होंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top