हिमाचल: भाई भाभी की हत्या करने वाले आरोपी ने 25 दिन बाद किया आत्मसमर्पण, वारदात के बाद भाग गया था आरोपी

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 27 नवंबर: पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत जसौर पंचायत के भेडू गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी दीपक कुमार ने रविवार देर रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में आत्मसमर्पण कर दिया। दीपक 2 नवंबर को दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस जगह-जगह कर रही थी। धर्मशाला में आत्मसमर्पण के बाद आरोपी दीपक को नगरोटा बगवां पुलिस थाना भेज दिया गया है। जहां मामले पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार 2 नवंबर को अपने बड़े भाई और भाभी की हत्या करके करने के बाद फरार हो गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दीपक सीधे दिल्ली के लिए निकल गया था। दिल्ली में कुछ दिन रूकने के बाद वह मुंबई भाग गया था।

पुलिस दीपक की तलाश पड़ोसी राज्यों में कर रही थी, लेकिन दीपक मुंबई भाग गया था। पुलिस ने दीपक के सभी बैंक खाते सीज कर दिए थे। ऐसे में उसके पास जो पैसे थे उन्हें खर्च करने के बाद दीपक खाली हो गया था। छुपने के लिए कोई ओर रास्ता न होने के चलते रविवार देर रात  दीपक ने आत्मसमर्पण किया। 

उल्लेखनीय है कि जमीनी विवाद के चलते 2 नवंबर को दीपक ने अपने भाई विपन और भाभी रमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 2 नवंबर को रमा देवी और दीपक की पत्नी व बेटी के बीच लड़ाई चल रही थी। दोनों महिलाओं ने अपने-अपने पतियों को घर बुलाया। घर पहुंचने पर दीपक ने अपनी बंदूक से बड़े भाई और भाभी की हत्या की थी। वहीं आरोपी के आत्मसमर्पण करने की पुष्टि एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top