हिमाचल : राम लाल ठाकुर का पलटवार, अनुराग ठाकुर भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था पर दें स्पष्टीकरण

News Updates Network
0
Himachal: Ram Lal Thakur's counterattack, Anurag Thakur should give clarification on the law and order of BJP ruled states.
राम लाल ठाकुर 

न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 9 अक्तूबर: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने राजस्थान की कानून –व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की चुप्पी पर प्रश्न उठाने पर पलटवार करते हुए कहा है कि अनुराग ठाकुर को पहले भाजपा शासित राज्यों में कानून –व्यवस्था की स्थिति पर स्पष्टीकरण देना चाहिए ,तभी उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों पर उंगली उठाने का अधिकार है,अन्यथा नहीं।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि जहां  तक कानून व्यवस्था की बात है उसमें तो भाजपा शासित अथवा  नियंत्रित मणिपुर में भाजपा का कुशासन एक नया रिकार्ड स्थापित किए हुए है | उन्होने कहा कि अब यह भी एक जुमला बन गया है कि अमित शाह से लेकर अनुराग ठाकुर तक के भाजपा नेताओं को हर विरोध पक्षीय शासित राज्य में हर चुनाव में अपनी कथित भारी विजय नजर आती है। उन्हें वहम हो गया है कि चुनाव के समय इस प्रकार का कुप्रचार करके उस राज्य  में उनकी सरकार बन जायेगी।

रामलाल ठाकुर ने उदाहरण देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर को समझाया कि पिछले विधान सभा चुनाव में भाजपा द्वारा यही बात पश्चिम बंगाल , राजस्थान और छतीसगढ़ के विषय में दोहराई गई थी। जबकि इन सभी राज्यों में वास्तव में भाजपा का चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि किसी भी राज्य में हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएँ हो और महिलाओं से दुर्व्यवहार किया जाये व उन्हें अपमानित किया जाये तो इससे बड़ा कोई और कलंक नहीं हो सकता। अनुराग ठाकुर को बताना चाहिए कि इस प्रकार की आपराधिक निंदनीय घटनाएँ क्या केवल राजस्थान में ही हो रही हैं ? याकि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में नहीं हो रही हैं कि अनुराग ठाकुर को केवल राजस्थान की ही दुर्घटना नजर आ रही है | उन्होने कहा कि स्वयं शीशे के घरों में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारते।

उन्होने कहा कि उन्हें इस बात पर कुछ भी बोलने का अधिकार इसलिए भी नहीं है क्यों कि उनके अपशब्दों के लिए मान्य सर्वोच्च न्यायालय तक ने दिल्ली पुलिस , जो केन्द्रीय सरकार के अधीन है को फटकार लगाई है कि उसने अनुराग सिंह ठाकुर के विरुद्ध एफ आई आर क्यों दर्ज नहीं की। इसलिए अनुराग ठाकुर इस विषय पर जितना कम बोले उनके व उनकी पार्टी के हित्त में रहेगा। क्यों कि उनकी पार्टी भाजपा ने इस मामले में कितने ही रिकार्ड स्थापित किए हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top