Disaster Relief Fund: राजस्थान सरकार की तरफ से हिमाचल को 15 करोड़ की आपदा राहत राशि, सीएम ने जताया आभार

Anil Kashyap
0


🔴 सीएम सुक्खू ने आपदा राहत में 15 करोड़ रुपये के अंशदान पर राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया

न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 19 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि राजस्थान सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 15 करोड़ रूपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सहायता राशि प्रदान करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। 

उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान का आग्रह किया है ताकि प्रभावितों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके।  

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top