सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

News Updates Network
0
शिमला, 13 मई - हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार जल्द ही कैबिनेट बैठक करने वाली है। इस बैठक में कई महत्तवपूर्ण फैसलों पर चर्चा होगी। वहीं बैठक में नौकरियों का पिटारा भी खुल सकता है। यह कैबिनेट बैठक 17 मई, 2023 को दोपहर तीन बजे बुलाई गई है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह कैबिनेट की बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिखर सम्मेलन हॉल शिमला में होगी। 

बता दें कि हिमाचल में विभिन्न विभागों में सैंकड़ों पद खाली चल रहे हैं। इन पदों को भरने को लेकर सुक्खू कैबिनेट बैठक में चर्चा कर सकते हैं। वहीं शिक्षा विभाग में खाली चल रहे करीब 20 हजार पदों को भरने पर भी फैसला हो सकता है। स्कूलों में खाली चल रहे शिक्षकों के पदों से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। 

शिमला नगर निगम की ताजपोशी पर चर्चा

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला नगर निगम में मेयर डिप्टी मेयर की ताजपोशी को लेकर भी अपने सहयोगियों से चर्चा करेंगे। हालांकि इस पर दिल्ली में भी मंथन चला हुआ था। इसका फैसला दिल्ली से होकर ही निकलेगा। लेकिन कैबिनेट बैठक में भी इस पर चर्चा संभव है। 

भर्ती परीक्षाओं पर चर्चा

कैबिनेट बैठक में लोक सेवा आयोग द्वारा की जा रही भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। सुक्खू सरकार ने बीते रोज ही कहा था कि जो जांच के दायरे से भर्ती परीक्षाएं बाहर हैं, उनके रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इस पर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा होगी। 

दिल्ली से लौटते ही शिमला नगर निगम को मिलेंगे मेयर डिप्टी मेयर

बता दें कि इस समय हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में हैं। दिल्ली में वह पार्टी हाईकमान से जहां हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा कर रहे हैं। वहीं नगर निगम शिमला में मेयर और डिप्टी मेयर की ताजपोशी को लेकर भी पार्टी के बड़े अधिकारियों के साथ उन्होंने चर्चा की है। दिल्ली से लौटते ही अब शिमला नगर निगम को मेयर और डिप्टी मेयर मिले सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top