डेढ़ साल तक लूटी महिला की इज्जत, लगातार जान से मारने की धमकी

News Updates Network
0
हिमाचल में महिलाएं और युवतियां शातिरों के झांसे में आकर अपनी आबरू लुटा रही हैं। यह शातिर लोग हिमाचल की भोली भाली महिलाओं और युवतियों को अपने झुठे प्यार के जाल में फंसा लेते हैं और फिर उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कांगड़ा जिला से सामने आया है।
 
डेढ साल से लूट रहा था इज्जत 

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना जवाली के तहत एक महिला ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी ने करीब डेढ़ साल तक उसके साथ उसकी सहमति के बिना जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान वह लगातार उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। आरोपी की इस धमकी से वह डर गई थी, जिसके चलते ही वह पुलिस तक शिकायत करने नहीं पहुंच पाई।

परेशान हुई तब परिवार को बताया 

आरोपी के बार बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने से परेशान होकर आखिरकार महिला ने अपनी दास्तां अपने परिवार को बताई। जिसके बाद परिजनों ने पीड़िता को लेकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 26 अप्रैल 2021 से लेकर 16 नवंबर 2022 तक उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर इस बात के बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की धमकी के डर से वह आजतक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवा पाई। लेकिन आरोपी की हरकतें बढ़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। 

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस 

पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इसके साथ ही उसने आरोपी से अपनी जान को खतरा बताया है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उसने कहा कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने 376, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top