Breaking: मुकेश अग्निहोत्री को परिवहन और जल शक्ति विभाग, बाकी सभी विभाग मुख्यमंत्री के पास, अधिसूचना जारी

News Updates Network
0
हिमाचल में नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार लेट होता देख मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फिलहाल विभागों का बंटवारा कर दिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जल शक्ति विभाग, परिवहन विभाग और भाषा एवं संस्कृति विभाग का जिम्मा दिया गया है।

जबकि मुख्यमंत्री ने अपने पास वित्त विभाग सामान्य प्रशासन विभाग गृह विभाग योजना विभाग कार्मिक विभाग रखे हैं और अन्य सभी विभाग जो मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बांटे जाएंगे वह भी अभी मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे। राज्य सरकार ने इस बारे में देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। 

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कल दिल्ली जा रहे हैं और इस दौरान प्रधानमंत्री से भी मुलाकात हो सकती है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अब 16 दिसंबर के बाद शिमला लौटेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top