हिमाचल में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है और ऐसे अपराधों पर रोक लगाना पुलिस के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसा ही महिला से अश्लील हरकतें करने का मामला मंडी के गोहर से निकल कर सामने आया है। जहां एक प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।
जानकारी एक मुताबिक पुलिस थाना गोहर में मंगरोट गांव की एक महिला ने मंदिर के पुजारी के खिलाफ अश्लील हरकतें करने के खिलाफ शिकायत दर्ज़ करवाई है। महिला ने बताया कि 20 दिसंबर को वह पूजा करवाने के लिए अपने मासड़ (मौसा) के साथ दिन के समय शिकारी माता मंदिर जासन (घ्याण) में गई थी। जहां पुजारी चमन लाल ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की।
पीड़ित महिला ने बताया कि पुजारी चमन लाल ने पहले मंदिर में पूजा करवाई और पुजा करने के दौरान मुझे मंदिर के साथ वाले कमरे में जाने को कहा। पुजारी के आदेश पर पीड़ित महिला उसके कहे अनुसार साथ वाले कमरे में चली गई। जहां पर पुजारी चमन लाल ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की।
पुजारी का घिन्नौना रूप देख आकर पीड़ित महिला घबरा गई और उसे धक्का देकर और कमरे से बाहर भाग गई। महिला ने पूरी घटना के बारे गोहर पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। गोहर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला की शिकायत पर 354 आईपीसी में एफआईआर दर्ज कर ली है। पूरी घटना की जानकारी महिला ने लिखित में गोहर थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस अधीक्षक मण्डी शालिनी अग्निहोत्री ने शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है व मामले को लेकर जांच जारी है।