कांगड़ा: चंद्र कुमार प्रोटेम स्पीकर नियुक्त - विधायकों को दिलाएंगे गोपनीयता की शपथ

News Updates Network
0

Kangra: Chandra Kumar appointed pro tem speaker - will administer oath of secrecy to MLAs
चंद्र कुमार: फोटो

जवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए चंद्र कुमार हिमाचल सरकार में प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। बुधवार को राजभवन से मंजूरी मिलते ही प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।  

चंद्र कुमार चुने हुए विधायकों को विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि प्रोटेम स्पीकर की तात्कालिक वैधानिक व्यवस्था होती है। बाद में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है। 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 या 20 दिसंबर के बाद धर्मशाला में होना प्रस्तावित है। अभी प्रदेश विधानसभा की ओर से सत्र की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top