हिमाचल: कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं पर दर्ज केस वापस लिए, विधि सचिव को आदेश जारी
Monday, December 26, 2022
0
हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक आधार पर बीते पांच साल के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को सुक्खू सरकार ने वापस ले लिया है। विधि सचिव को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संगठन से जुड़े रहे हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं के लिए यह राहत भरा फैसला लिया गया है।
Share to other apps