हिमाचल: कैबिनेट आज, बिना एजेंडा भी होंगे फैसले, रिटायरमेंट एज, कांट्रैक्ट कर्मियों को हायर ग्रेड-पे जैसे निर्णय संभव

News Updates Network
0
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार सुबह 10:30 बजे सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुल्लू से हेलिकॉप्टर के माध्यम से शिमला लौट आए हैं और मुख्य सचिव आरडी धीमान भी उनके साथ ही आ गए हैं। सरकार के बाकी कैबिनेट मंत्री केवल बिलासपुर गए थे और वहां से शिमला आ गए हैं। 

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर कैबिनेट मुहर लगाएगी और इसमें क्लास-फोर कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज 60 साल करना भी शामिल है। इस कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते को लेकर अभी कोई फैसला होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि एरियर को लेकर इंपैक्ट अब भी ट्रेजरी पर नहीं दिख रहा है। इसकी वजह यह है कि बहुत से विभाग एरियर के बिल ही नहीं बना पाए थे, लेकिन कर्मचारियों से संबंधित बाकी मामलों को लेकर कैबिनेट फैसला ले सकती है। 

ऐसे में इस तरह के फैसले भी हो सकते हैं, जो कैबिनेट नोट में नहीं गए हों। हालांकि कैबिनेट के बाद भी एक और बैठक मंत्रिमंडल की हो सकती है और इसे 10 अक्तूबर के बाद रखा जा सकता है।

कुल्लू दशहरा उत्सव का समापन 11 तारीख को है, इसलिए यदि सहमति बनी, तो महंगाई भत्ते की एक किस्त मुख्यमंत्री उस दिन दे सकते हैं। कर्मचारियों के मामलों में कांट्रैक्ट के कर्मियों को हायर ग्रेड-पे का लाभ देने का मामला अभी लंबित है। यह कैबिनेट में रखा जा सकता है। 

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के भर्ती नियमों को संशोधित करती बार हुई गलती को भी दुरुस्त करने के लिए कैबिनेट में रखा जा रहा है। एनएचएम कर्मचारी पॉलिसी की मांग कर रहे हैं और फायर कर्मचारी वेतन विसंगति में सुधार की उम्मीद लगाए हुए हैं। ये मामले भी कैबिनेट में रखे जा रहे हैं। जिला परिषद कर्मचारियों को लेकर नोटिफिकेशन हो गई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top