सीएम जयराम ने कसा तंज - कुछ लोग भारत जोड़ो यात्रा पर और कुछ कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर

News Updates Network
0
CM Jairam took a jibe - some people on India Jodo Yatra and some on Congress Quit Yatra
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फोटो)

चंबा, 14 अक्तूबर - कुछ लोग इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, लेकिन उनके लोग कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकल पड़े हैं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐतिहासिक चम्बा चौगान में आयोजित रैली के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नेतृत्व न ही नीति और न ही काम करने की मंशा रही है। कांग्रेस के चार में से 2 कार्यकारी अध्यक्ष उनके पास हैं। उनमें से हर्ष महाजन यहां मंच पर विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल में रिवाज बदलेंगे। पूरा हिमाचल प्रधानमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। 

यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री का स्नेह व मार्गदर्शन मिलता है। चम्बा जिले को विशेष जिले का दर्जा दिया, ताकि विकास की दृष्टि से यह आगे बढ़ सके। यहां की भौगोलिक परिस्थितियां कठिन हैं, लेकिन प्राकृतिक सौंदर्य व संस्कृति हर किसी को आकर्षित करती है। 

प्रधानमंत्री हिमाचल की संस्कृति को दिल के करीब रखते हैं। जब केरल की बेटी ने चम्बा कितनी की दूर गाया तो प्रधानमंत्री ने उसे ट्वीट किया। हमने भी उसे पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top