हिमाचल: प्रतिभा सिंह ने कहा - हर्ष महाजन ने तोड़ा कांग्रेस का विश्वास

News Updates Network
0
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हर्ष महाजन ने कांग्रेस का विश्वास तोड़ा है। उन्होंने पार्टी की पीठ पर वार किया है। प्रदेश की जनता महाजन को कभी माफ नहीं करेगी। बुधवार को शिमला में जारी बयान में प्रतिभा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने हर्ष महाजन के मान-सम्मान में कभी कोई कमी नहीं रखी। 

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर हैरानी जताई। कहा कि कांग्रेस ने उन्हें हर स्तर पर मान-सम्मान दिया। आज जब पार्टी को उनकी जरूरत थी और प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं तो उनका पार्टी को छोड़ना हैरान करता है। 

उन्होंने महाजन की ओर से दिल्ली की तरह प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में मां और बेटे का ही राज चलने का बयान देने को आपत्तिजनक और गैर जिम्मेदाराना करार दिया। कहा कि कांग्रेस ने सदैव उन्हें चुनाव लड़ने को कहा, पर वह चुनावों से भागते रहे। बावजूद उसके उन्हें कांग्रेस सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे मनोबल के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीतिक कर विपक्षी दलों की तोड़फोड़ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top