बिलासपुर: सामाजिक कल्याण संस्था स्वारघाट कर रही गरीबों की सहायता, बेटी की शादी के लिए गरीब परिवार को दी आर्थिक सहायता

News Updates Network
0

स्वारघाट (हंस राज):सामाजिक कल्याण संस्था स्वारघाट ने गुरु का लाहौर गांव की श्रीमती रचना देवी पत्नी स्वर्गीय श्री गोरखु राम की बेटी की शादी के उपलक्ष्य पर ₹11000 का चेक देकर आर्थिक सहायता प्रदान की। श्रीमती रचना देवी के पति बहुत पहले स्वर्ग सिधार गए थे ।

उनके पांच बेटियां है तथा कोई बेटा नहीं है एक अत्यंत गरीब परिवार से संबंध रखने वाली इस गरीब महिला की बेटी की शादी के लिए सामाजिक कल्याण संस्था स्वारघाट ने अपने हाथ आगे बढ़ाएं यह संस्था आज से पहले भी कई निर्धन परिवारों की आर्थिक सहायता कर चुकी है तथा आगे भी आर्थिक सहायता करने के लिए तत्पर रहेगी यह वही संस्था है।

जिसे  गत वर्ष पहले हिमाचल प्रदेश सरकार भी इन पुनीत कार्यों के लिए सम्मानित कर चुकी है  किसी निर्धन व्यक्ति की बेटी की शादी के लिए, निर्धन परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए ⁸किसी निर्धन परिवार के मकान की छत डालने के लिए तथा विभिन्न प्रकार की आर्थिक तंगी और निर्धनता के लिए यह सामाजिक कल्याण संस्था आर्थिक सहायता करने के लिए हर वक्त तत्पर रहती है। संस्था के पदाधिकारियों का जनमानस से यही अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस संस्था के साथ जुड़े  तथा अपने मित्र सज्जनों को भी जोड़ें ताकि आने वाले दिनों में यह संस्था गौशालायें तथा किसी गरीब लड़की की पूरी शादी अपने स्तर पर करवा सके। 

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष संतोष शर्मा, संस्था के महासचिव गुरनेत्र सिंह ठाकुर तथा क्षेत्रीय सचिव करमचंद देशराज वह कुलदीप सिंह उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top