HRTC की 95 नई बसें बेंगलुरु से रवाना, जल्द पहुंचेगी हिमाचल

News Updates Network
0
शिमला, 30 अप्रैल : करीब- करीब डेढ़ महीने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की खटारा बसों को लेकर लगभग एक दर्जन से अधिक वीडियो सामने आ चुके हैं। इस कारण निगम को खासी किरकिरी का सामना भी करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी ताजा वीडियो बिलासपुर के नैना देवी से सामने आया, यहां निगम की बस ऑफ रोड (Off Road) हो गई। हादसा बाल-बाल बचा। 

इसी बीच एक अच्छी खबर ये आई है कि बेंगलुरु से निगम की 95 नई बसें रवाना होनी शुरू हो गई है। इसमें 50 बसें AC होंगी, जबकि 45 सामान्य बसे हैं।गौरतलब है अशोक लीलैंड की बसें बेंगलुरु स्टेट एसएमके बॉडी बिल्डर्स (SMK bodybuilders) द्वारा तैयार की गई हैं। बेंगलुरु से इन बसों की खेप पहले नालागढ़ में अशोक लीलैंड के एजेंसी में पहुंचेगी। इसके बाद निगम की टीमें निरीक्षण करेंगी फिर इनका निगम प्रबंधन द्वारा डिपुओं को आबंटन किया जाएगा।     

बसों में 2X3 सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में 52 सीटें होने की उम्मीद है। इन बसों में किराया हिमगौरव (एसी डीलक्स) श्रेणी से कम होगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि उत्तर भारत (North India) में निगम की बसों की एक अलग पहचान है। देश के सबसे कठिन रूट दिल्ली से लेह(Delhi- Leh) पर बस चलाने का गौरव भी एचआरटीसी को ही हासिल है। इस समय निगम की बसे नॉर्थ इंडिया में तमाम राज्यों में सेवा प्रदान करती है।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि कुल 95 बसे आ रही है है। इसमें 50 एसी  हैं,जबकि 45 सामान्य है। उन्होंने कहा कि ये बसें नालागढ़ पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया था कि एक- दो दिन में बसे पहुंचने वाली है। फिलहाल यह नहीं पता है कि बस पहुंच गई है या नहीं। 

 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top