हिमाचल : पूर्व कांग्रेस सरकार की वजह से आज प्रदेश पर इतना कर्ज : सीएम जयराम

News Updates Network
0
शिमला : मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को नया वेतनमान लागू किया है। इनमें से 1.20 लाख से ज्यादा कर्मचारियों ने नए वेतनमान के लिए विकल्प भी दे दिया है तथा 1.09 लाख से अधिक कर्मचारी नए वेतनमान का लाभ भी ले रहे हैं। 

उन्होंने ओपीएस बंद करने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों के लिए जितना बेहतर कर सकती थी, किया। उन्होंने कांग्रेस पर कर्मचारियों के कुछ वर्गों को गुमराह करने का आरोप लगाया और उम्मीद जताई कि ये लोग गुमराह न होकर सरकार के साथ चलेंगे। हिमाचल विधानसभा में बजट पर हुई चर्चा के जवाब में बुधवार को मुख्यमंत्री ने सदन में यह बात कही।

भाजपा सरकार ने अधिकृत सीमा से 5384 करोड़ रुपए कम कर्ज लिया

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना महामारी जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद कर्ज लेने की अधिकृत सीमा से 5384 करोड़ रुपए कम कर्ज लिया है। यदि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कर्ज लेने में रहम दिखाया होता तो आज प्रदेश पर इतना कर्ज नहीं होता और राज्य की आथक स्थिति बेहतर होती। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट चर्चा में 44 सदस्यों ने भाग लिया। इनमें सत्तापक्ष के 25, विपक्ष के 22, माकपा का 1 और निर्दलीय 1 सदस्य शामिल है। उन्होंने कहा कि बजट पर चर्चा 17 घंटे 30 मिनट तक चली।

विपक्ष पेश कर रहा झूठे आंकड़े

सीएम ने प्रदेश की विकास दर को लेकर विपक्ष की आशंकाओं को भी खारिज किया और कहा कि प्रदेश की 8.3 फीसदी की विकास दर सत्य और तथ्य पर आधारित है। 

यूक्रेन में हिमाचल के 2 छात्र 

यूक्रेन में हिमाचल प्रदेश के मात्र 2 छात्र रह गए हैं। शेष हिमाचल के छात्रों को वहां से निकाल लिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को विधानसभा में अपने एक वक्तव्य के माध्यम से दी। 

विधायक प्राथमिकता में अब बन पाएंगी सुरंगेें 

मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग में 200 डाॅक्टरों और 100 फार्मासिस्टों की भर्ती करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि भविष्य में विधायक अपनी प्राथमिकता में सुरंग निर्माण के लिए भी प्रावधान करवा सकेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार बहुत जल्द ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे और बल्क ड्रग फार्मा को जमीन पर लाने का प्रयास करेगी।  

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top