हिमाचल: 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूबा हिमाचल, कैसे पूरी होंगी घोषणाएं : कुलदीप राठौर

News Updates Network
0


चम्बा : सीएम जयराम ठाकुर चुनावी वर्ष में बिना बजट के घोषणाएं कर रहे हैं। प्रदेश 70 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डूबा हुआ है, ऐसे में जो घोषणाएं हो रही हैं उसके लिए पैसा कहां से आएगा। सिर्फ जनता को भ्रमित किया जा रहा है। 

यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चम्बा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि हाल ही में जो बजट पेश किया गया उसमें बहुत कुछ दिया गया लेकिन बिना बजट प्रावधान के यह घोषणाएं पूरी कैसे होंगी। चुनावी वर्ष में जो भी घोषणाएं होती हैं वह धरातल पर नहीं उतरती। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

कांग्रेस संगठन के नेतृत्व में लड़ेगी अगला विधानसभा चुनाव

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव संगठन के नेतृत्व में लड़ेगी। उपचुनाव भी संगठन के नेतृत्व में लड़ा था और 4-0 से जीत दर्ज की। इसी तरह विधानसभा चुनाव भी मिलकर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह पर टिप्पणी करना गलत है। प्रदेश के विकास में वीरभद्र का बड़ा योगदान रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया, जिला अध्यक्ष नीरज नैय्यर, चुराह के पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, भरमौर के पूर्व विधायक ठाकुर सिंह भरमौरी व अन्य मौजूद रहे। 

चुनावी वर्ष में सदस्यता अभियान बेहद महत्वपूर्ण

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान चल रहा है। पश्चिम बंगाल की पूर्व सांसद दीपा दास मुंशी को सदस्यता अभियान में हिमाचल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में सभी जिलों में सदस्यता अभियान को तेज किया गया। 

मिस्ड कॉल से कोई सदस्य नहीं बनता : दीपादास मुंशी

पश्चिम बंगाल की पूर्व सांसद दीपादास मुंशी ने कहा कि मिस्ड कॉल से कोई सदस्य नहीं बनता। उनका सदस्यता अभियान भाजपा के सदस्यता अभियान की तरह फेक नहीं है। कांग्रेस ने डिटिजल व कागजी दोनों तरह का सदस्यता अभियान साथ-साथ चलाया है। इसमें बूथ स्तर पर महिलाओं को शामिल किया गया है। वह क्वांटटी नहीं, क्वालिटी पर ध्यान दे रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top