प्रदेश में 2022 में फिर से सरकार बनाएगी भाजपा
उन्होंने कहा कि 2022 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और भाजपा की सरकार को बनने से अब कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले की भी पांचों सीटें इस बार भाजपा की झोली में आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों व बुजुर्गों के लिए किए गए कार्य के दम पर भाजपा मिशन रिपीट करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते देश व प्रदेश को बहुत नुक्सान हुआ है लेकिन इस संकट की घड़ी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश व प्रदेश को नुक्सान नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि मोदी है तो सब मुमकिन है।