हिमाचल : पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी रोहित मुंबई से गिरफ्तार, सीएम जयराम ने दी जानकारी

News Updates Network
0
पुलिस की विशेष जांच टीम ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली उपमंडल के तहत बाथू में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी के मालिक एवं मुख्य आरोपी रोहित पुरी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। अब इसे कोर्ट में पेश किया जाना है। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि पटाखा फैक्टरी में आग लगने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक इस मामले में चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

फैक्टरी का मैनेजर, दो लेबर ठेकेदार और अब चौथी गिरफ्तारी फैक्टरी के मालिक नंगल निवासी रोहित पुरी की हुई है। सीएम ने सदन में बताया कि पुलिस से लगातार मामले की जानकारी ली जा रही है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने डीआईजी (एनआर) सुमेधा द्विवेदी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। 

एसआईटी में कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ विमुक्त रंजन और एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर को शामिल किया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की ओर से जारी आदेशों के तहत एसआईटी मामले की पेशेवर और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top