HP News : Kullu : 2022 में मिशन रिपीट करेगी भाजपा की सरकार : गोविंद सिंह ठाकुर : Read More

News Updates Network
0
कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में भाजपा उपचुनावों की हार के बाद कार्यसमिति की बैठक में आगामी रणनीति बनाने में जुट गई है जिसको लेकर कुल्लू जिला में जिला कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष भीम सेन शर्मा की अध्यक्ष में संपन्न हुई। जिसमें जिला भाजपा के सभी प्रकोष्ठ और मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के सहप्रभारी एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, राम सिंह, धनेश्वरी ठाकुर भी मौजूद रही। जिला स्तरीय कार्यसमिति की बैठक आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। 

मंडी संसदीय क्षेत्र के सहप्रभारी एवं शिक्षामंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति के बाद जिला कार्य समिति की बैठक हो रही है। सरकार और संगठन की तरफ से गांव स्तर मतदान केंद्र व हर मतदाता तक पहुंचने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। उपचुनावों में भाजपा अति आत्मविश्वास और अधिक परिश्रम न करने से हारी है। जिसमें पिछले लोकसभा चुनावों में 4 लाख से जीत हुई थी जिसके बाद यह उम्मीद भी इस बार जीत सुनिश्चित है लेकिन मेहनत में कमी रही जिसके कारण हम चुनाव हारे है। 

उन्होंने कहा कि दूसरा कारण यह भी रहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लंबे समय तक प्रदेश का नेतृत्व किया जिसमें 6 बार मुख्यामंत्री 4 बार सांसद रहे। उनके न होने से श्रद्वांजलि और सहानुभूति के कारण कांग्रेस को लाभ मिला है, जिससे भाजपा उपचुनावों में 1 प्रतिशत वोट से हारे है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी की 7490 वोट से हार हुई है जो लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं होता। 

उन्होंने कहाकि आगामी 2022 में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार रिपीट करेंगी। सरकार और संगठन के स्तर पर हर मतदाता तक पहुंचना हमारी जिम्मेदारी है। पिछले 4 सालों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हर व्यक्ति का कल्याण किया है जिनको लेकर जनता के बीच जाएंगें। भाजपा 2022 विधानसभा चुनावों में सरकार बनाएगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top