HP News : Kullu : लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्थाओं को चलाने के लिए मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : आशुतोष गर्ग (DC Kullu) : Read More

News Updates Network
0
कुल्लू : राष्ट्रीय प्रैस दिवस के मौके पर मंगलवार को कुल्लू प्रैस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीसी आशुतोष गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान डीपीआरओ प्रेम ठाकुर ने डीसी का स्वागत किया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने भाग लिया। 

डीसी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रैस महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। जैसा कि हमारे देश में प्रैस को चौथा स्तंभ माना जाता है, जिसमें कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधानपालिका के साथ संचार पालिका के रूप में मीडिया चौथा स्तंभ है जो लोकतंत्र की व्यवस्था को संवैधानिक तौर पर चलाने में बहुत मदद करता है।

उन्होंने कहा कि प्रैस जहां प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं और आम लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने के लिए सेतु का काम करता है, वहीं कई तरह की जानकारी भी देता है। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका, न्यायपालिका व विधान पालिका में समन्वय के लिए प्रैस अहम भूमिका निभाता है। संविधान की व्यवस्था में संतुलन बिगड़ता है तो उसकी कमजोर कड़ियों को प्रैस उजागर करके इस संतुलन को ठीक करने में मदद करता है।

आज के इस आधुनिक दौर में सोशल मीडिया से मिस इन्फॉर्मेशन और फेक न्यूज का ट्रेंड भी हम देखते हैं, ऐसे में मीडिया को इस ङ्क्षबदु पर सुधार की भी जरूरत है, ऐसे में प्रैस के लोगों तक क्रैडिबल इन्फॉर्मेशन पहुंचाएं और यह शेयर करें ताकि कहीं पर भी मिस इन्फॉर्मेशन व फेक न्यूज की वजह से किसी का नुक्सान न हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रैस दिवस पर सभी मीडिया के लोगों को संवाद करने और सोचने की जरूरत है कि प्रैस के माध्यम से लोगों तक स्टीक जानकारी ही पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top