मंडी संसदीय क्षेत्र में हुए उपचुनावों में नोटा को भारी संख्या में वोट पड़े। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के जीत के अंदर से ज्यादा वोट नोट को पड़े है। मंडी संसदीय क्षेत्र में जीत का अंदत 7,490 रहा। जबिक नोटा को कुल 12,661 वोट पड़े। इनमें 12,626 वोट ईवीएम के माध्यम से पड़े है। ऐसा पहली बार हुआ हैं, जब हिमाचल में नोटा का प्रयोग इतनी ज्यादा संख्या में हुआ। मंडी संसदीय क्षेत्र से कुल छह प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रही, जबिक भाजपा प्रत्याशी खुशहाल सिंह ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर नोटा रहा है। प्रतिभा सिंह ठाकुर को सबसे ज्याद 3,69,565 वोट मिले, जबिक खुशहाल सिंह ठाकुर को 3,62,075 वोट मिले है। तीसरे स्थान पर नोटा को सबसे ज्यादा 12,661 वोट मिले। खासबात यह है कि मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को पड़े कुल वोट के बराबर सिर्फ नाचन विधानसभा क्षेत्र ही नोटा को वोट पड़े है। नाचन विधानसभा क्षेत्र के नोटा को 1959 वोट पड़े है। जबिक मंडी से चुनाव लड़ रहे सुभाष मोहन स्नेही को सिर्फ 1772 वोट पड़े, जबिक अनिल कुमार 1119 वोट पड़े। इसक अलावा मुंशीराम ठाकुर को महज 1262 वोट ही पड़े। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र से भी 379 लोगों ने वोट डाला है। नाचन और बल्ह के अलावा के अर्की विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं ने भारी संख्या में वोट डाला है। (एचडीएम)
युवाओं का संदेश
मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले क्षेत्रों में भारी संख्या में नोटा को वोट पड़ा है। नोटा को इतनी ज्यादा संख्या में वोट पडऩे से भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशियों का खेल कहीं न कहीं बिगाड़ दिया है। वहीं इतनी ज्यादा संख्या में नोटा को वोट पडऩे से युवाओं ने कहीं न कहीं यह संदेश दिया है कि अगर कोई पार्टी काम नहीं करती हैं तो उनके पास नोटा भी एक विकल्प रहता है।
विधानसभा में नोटा
जुब्बल-कोटखाई 176
अर्की 1626
फतेहपुर 389
संसदीय चुनाव में नोटा
विधानसभा क्षेत्र वोट
भरमौर 379
लाहुल-स्पीति 120
मनाली 476
कुल्लू 993
बंजार 563
आनी 532
करसोग 463
सुंदरनगर 885
नाचन 1959
सिराज 372
द्रंग 572
जोगेंद्रनगर 807
मंडी 925
बल्ह 1647
सरकाघाट 565
रामपुर 412
किन्नौर 1006