HP News : Una : नई नवेली दुल्हन शादी के 9 दिन बाद गहने और नगदी लेकर फरार : जानिए क्या है पूरा मामला : Read More

News Updates Network
0


हिमाचल में नईनवेली दुल्हन शादी के 9 दिन बाद ही घर से गहने और नगदी लेकर फरार हो गई है। नवविवाहित महिला पति के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने गई थी। इसी बीच वॉशरूम का बहाना बनाकर फरार हो गई। मामला ऊना जिला से सामने आया है। महिला पंजाब के जालंधर की रहने वाली है और ऊना में उसकी शादी हुई है। पीड़ित पति और उसके परिजनों ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ऊना जिला के उपमंडल अंब के बेहड जसवां के युवक ने पंजाब के जालंधर स्थित मैरिज ब्यूरो के माध्यम से 8 अक्तूबर को युवती से शादी की थी। शादी के 9 दिन बाद लड़के के परिजनों ने नई दुल्हन को लेकर बाबा बालक नाथ मंदिर जाने का प्लान बनाया। और लड़के के घरवाले नई नवेली दुल्हन को लेकर बिलासपुर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकाने पहुंच गए। इसी बीच मंदिर में दुल्हन वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गई। दुल्हन के अचानक इस तरह से गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 

उसे फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आया। जिसके बाद युवक ने परिजनों के साथ बिलासपुर पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई।

वहीं घर पहुंचने पर जब परिजनों ने जांच की तो पता चला कि घर से सोने के 4 तोले का सेटए एक अंगूठी, शगुन के 20 हजार और 60 हजार की नकदी समेत एक मोबाइल फोन गायब है। पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को सौंप दी है। वहीं पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top